जरुरी जानकारी | बीआईएस ने दिल्ली में फर्जी लाइसेंस संख्या के साथ आईएसआई निशान वाले तार जब्त किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में तारा केबल इंडस्ट्रीज से फर्जी संख्या के साथ आईएसआई निशान वाले तार जब्त किए। इन तारों पर पोलीविनायल क्लोराइड (पीवीसी) का आवरण चढ़ा था।

नयी दिल्ली, 29 जून भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में तारा केबल इंडस्ट्रीज से फर्जी संख्या के साथ आईएसआई निशान वाले तार जब्त किए। इन तारों पर पोलीविनायल क्लोराइड (पीवीसी) का आवरण चढ़ा था।

बीआईएस ने एक बयान में कहा कि यह 'तलाशी और जब्ती' अभियान स्थानीय पुलिस की मदद से चलाया गया।

ब्यूरो ने कहा, "अभियान के दौरान पाया गया कि तारों में बिना किसी वैध लाइसेंस के साथ आईएसआई चिह्न का इस्तेमाल किया जा रहा था, उनमें फर्जी लाइसेंस संख्या का इस्तेमाल किया जा रहा था। यह बीआईएस अधिनियम, 2016 की धारा 11, 14(6), 14 (8), 15 और 17 का उल्लंघन है।"

बयान के मुताबिक जब्त की गयी तारों की मात्रा उसे दिल्ली में हाल के वर्षों में किया गया इस तरह का सबसे बड़ा अभियान बनाती है।

यह अपराध बीआईएस अधिनियम, 2016 के तहत दंडनीय है जिसमें जुर्माना या एक साल तक का कारावास या दोनों का प्रावधान है।

बीआईएस के अनुसार बिजली से जुड़े हादसे आमतौर पर भार में वृद्धि, खराब आवरण चढ़ाने और खराब रखरखाव आदि की वजह से होते हैं। लेकिन इंटरनेशनल कॉपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक इस तरह के करीब एक-चौथाई हादसे संहिता के उल्लंघन, तारों के अपर्याप्त आकार और खराब आकार निर्धारण की वजह से होते हैं।

बीआईएस आम जनता को आईएसआई के निशान वाले उत्पाद खरीदते समय सर्तक होने की सलाह देते हैं क्योंकि फर्जी आईएसआई चिह्न वाले उत्पाद भारी मात्रा में बाजारों में डाले जा रहे हैं।

ब्यूरो ने एक मोबाइल ऐप भी शुरू किया है जहां बीआईएस के दायरे में आने वाले विभिन्न उत्पादों और उनके लाइसेंसधारी की जानकारी उपलब्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू