जरुरी जानकारी | बीआईएस ने मरीजों के लिये ‘डिस्पोजेबल डायपर’ बनाने का पहला लाइसेंस दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने शुक्रवार को कहा कि उसने राजस्थान की एक कंपनी को वयस्क मरीजों के लिये 'डिस्पोजेबल डायपर' बनाने का पहला लाइसेंस जारी किया है।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने शुक्रवार को कहा कि उसने राजस्थान की एक कंपनी को वयस्क मरीजों के लिये 'डिस्पोजेबल डायपर' बनाने का पहला लाइसेंस जारी किया है।

यह लाइसेंस पाने के बाद कंपनी बीआईएस के गुणवत्ता मानक चिह्न का इस्तेमाल कर सकेगी।

बीआईएस, केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अधीन एक राष्ट्रीय मानक-निर्धारण निकाय है। ब्यूरो ने वयस्क मरीजों के लिये 2020 में स्वदेशी ‘डिस्पोजेबल डायपर’ के निर्माण के लिए गुणवत्ता दिशानिर्देश तैयार किया था।

बीआईएस ने एक बयान में कहा कि 'डिस्पोजेबल डायपर' के लिए पहला अखिल भारतीय लाइसेंस भिवाड़ी स्थित पैरामाउंट सर्जिमेड लिमिटेड को दिया गया है।

इसका मतलब है कि कंपनी के वयस्क डायपर बीआईएस द्वारा तय मानक के अनुरूप होना चाहिए। ऐसा होने पर ही कंपनी अपने उत्पादों पर मानक चिह्न का इस्तेमाल कर सकती है।

बयान में कहा गया कि लाइसेंस शुरू में कम से कम एक साल और अधिकतम दो साल तक के लिए दिया जाता है, जिसे आगे पांच साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now