देश की खबरें | हिंदी सिनेमा के ‘बादशाह’ शाहरुख खान का जन्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साल के 11वें महीने का यह दूसरा दिन इतिहास में बॉलीवुड के ‘रोमांस किंग’ माने जाने वाले शाहरुख खान के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। दो नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरुख ने टेलीविजन पर धारावाहिकों के जरिए अपनी पहचान बनाने के बाद फिल्मों का रुख किया और रूपहले पर्दे पर ‘‘दीवाना’’ उनकी पहली फिल्म थी।

नयी दिल्ली, दो नवंबर साल के 11वें महीने का यह दूसरा दिन इतिहास में बॉलीवुड के ‘रोमांस किंग’ माने जाने वाले शाहरुख खान के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। दो नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरुख ने टेलीविजन पर धारावाहिकों के जरिए अपनी पहचान बनाने के बाद फिल्मों का रुख किया और रूपहले पर्दे पर ‘‘दीवाना’’ उनकी पहली फिल्म थी।

कुछ फिल्मों जैसे ‘डर’, ‘अंजाम’ और ‘बाजीगर’ में नकारात्मक भूमिकाएं निभाने के अलावा शाहरुख को अधिकतर उनके प्रेम आधारित चरित्रों के लिए जाना जाता है। ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ और ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘डुप्लीकेट’ जैसी हल्की फुल्की फिल्में हो या ‘देवदास’, ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ ‘माई नेम इज खान’ और ‘चक दे इंडिया’ जैसी भावपूर्ण फिल्में, शाहरुख ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किरदार में जान फूंक दी। उन्होंने ‘रईस’ और ‘डॉन’ जैसी फिल्मों में अपराध सरगना की भूमिका को भी बखूबी अंजाम दिया। ‘ओम शांति ओम’ तथा ‘पठान’ में उनकी अदाकारी अविस्मरणीय है। हर तरह के भावों को अपने चेहरे से बड़ी सहजता से व्यक्त करने वाले शाहरुख खान तीन दशक से भी अधिक समय से हिन्दी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और हरदिलअजीज अभिनेताओं में शुमार हैं।

नवंबर का इतिहास देश के वास्ते इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1950 में आज ही के दिन भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया था।

देश दुनिया के इतिहास में दो नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1833: समाज सुधारक और होम्‍योपैथी को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का जन्‍म।

1834: भारतीय मजदूरों को लेकर एटलस नाम का जहाज मॉरिशस पहुंचा। इस दिन को मॉरिशस में प्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1917 : ब्रिटेन ने बालफॉर घोषणापत्र जारी किया। इसके जरिए फलस्तीन में यहूदियों के लिए एक गृह प्रदेश बसाने की सहमति दी गई।

1936 : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला टेलीविजन चैनल शुरू किया, जो दुनिया की पहली नियमित टेलीविजन सेवा थी।

1949 : हॉलैंड और इंडोनेशिया ने हेग समझौते पर हस्ताक्षर किए, ताकि इंडोनेशिया की आजादी की घोषणा करने को लेकर पैदा हुए विवाद को समाप्त किया जा सके।

1950 : लेखक जॉर्ज बर्नाड शॉ का 94 वर्ष की आयु में निधन। आज ही के दिन भारत में बनाया गया था भाप का इंजन। यह इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया था।

1976: जिमी कार्टर अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति बने। उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1963 : दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति न्गो दिन्ह डीम की बागियों ने तख्तापलट के दौरान हत्या कर दी।

1965 : अभिनेता शाहरुख खान का जन्मदिन।

1986: बेरूत में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिक डेविड जैकबसन को 17 माह बाद रिहा किया गया।

2020: काबुल विश्वविद्यालय पर बंदूकधारियों के हमले में 25 लोग हताहत हुए।

2020: प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड की भारतीय मूल की पहली मंत्री बनीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी