खेल की खबरें | बेयरस्टॉ के शतक से इंग्लैंड ने चौथे एशेज टेस्ट में वापसी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बेयरस्टॉ सात पारियों में पहला शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज हैं । एक समय पर इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 36 रन था लेकिन बेयरस्टॉ और स्टोक्स ने उसे सात विकेट पर 258 रन तक पहुंचाया ।

बेयरस्टॉ सात पारियों में पहला शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज हैं । एक समय पर इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 36 रन था लेकिन बेयरस्टॉ और स्टोक्स ने उसे सात विकेट पर 258 रन तक पहुंचाया ।

पैट कमिंस की गेंद अंगूठे पर लगने के बाद दर्द से कराहते दिखे बेयरस्टॉ ने न सिर्फ वह दर्द झेला बल्कि दूसरे छोर से विकेटों का पतन देखकर भी विचलित नहीं हुए । उन्होंने 138 गेंद में 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया ।

उन्होंने दोनों बाजू खोलकर इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम की तरफ भागते हुए अपने सातवें टेस्ट शतक का जश्न मनाया ।

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर बेयरस्टॉ 103 और जैक लीच चार रन बनाकर खेल रहे थे । इंग्लैंड अभी भी आस्ट्रेलिया से 158 रन पीछे है ।

इससे पहले बेन स्टोक्स ने 91 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 66 रन बनाये । उन्होंने बेयरस्टॉ के साथ 128 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को संकट से निकाला । नाथन लियोन ने स्टोक्स को पगबाधा आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा ।

स्टोक्स को दो बार जीवनदान मिले जब पैट कमिंस अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपकने से चूक गए और फिर पगबाधा के मैदानी अंपायर के फैसले पर रिव्यू लेकर वह कामयाब रहे ।

स्टोक्स जब नौ रन पर थे तब कमिंस ने उनका रिटर्न कैच छोड़ा । अगर वह आउट हो जाते तो 50 रन से भी कम पर इंग्लैंड के पांच विकेट होते । इसके बाद कैमरन ग्रीन की गेंद पर उन्हें पगबाधा आउट दिया गया लेकिन उन्होंने तुरंत रिव्यू लिया और कामयाब रहे ।

जोस बटलर लगातार दूसरी बार खाता नहीं खोल सके और कमिंस की गेंद पर उस्मान ख्वाजा ने कवर में उनका कैच लपका । इसके बाद बेयरस्टॉ और मार्क वुड (39 रन) ने 72 रन की साझेदारी की । वुड को कमिंस ने लियोन के हाथों लपकवाया ।

इससे पहले आस्ट्रेलिया के तेज आक्रमण के सामने एक बार फिर इंग्लैंड की कमजोर बल्लेबाजी की कलई खुल गई और लंच तक उसने चार विकेट महज 36 रन पर गंवा दिये थे ।

अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 13 रन से आगे खेलते हुए इंग्लैंड ने लगातार विकेट गंवाये । बारिश के कारण खेल 90 मिनट विलंब से शुरू हुआ और मिशेल स्टार्क तथा स्कॉट बोलैंड ने इंग्लैंड की पारी की कमर तोड़ दी ।

लंच से ठीक पहले डेविड मलान को कैमरन ग्रीन ने स्लिप में उस्मान ख्वाजा के हाथों लपकवाया ।

इससे पहले हसीब हमीद जब दो रन पर थे तो मिशेल स्टार्क के दूसरे ओवर में विकेटकीपर एलेक्स कारी ने उन्हें जीवनदान दिया । हमीद हालांकि इसका फायदा नहीं उठा सके और अगले ओवर में ही स्टार्क ने उन्हें पवेलियन भेजा ।

जाक क्रॉली (18) को बोलैंड ने आउट किया और अगले ओवर में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट उनका शिकार हुए जिन्होंने स्लिप में कैच थमाया ।

मेलबर्न में तीसरे टेस्ट में सात रन देकर छह विकेट लेने वाले बोलैंड ने चार ओवर में कोई भी रन दिये बिना दो विकेट लिये ।

बारिश के बावजूद सिडनी क्रिकेट ग्राउंड शुक्रवार को गुलाबी रंग में रंगा था । पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा के चैरिटी फाउंडेशन के लिये सिडनी टेस्ट का तीसरा दिन ‘ गुलाबी ’ होता है । पिछले 14 साल से यह परंपरा चली आ रही है ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Stats And Preview: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Lalbaugcha Raja Live Darshan: मुंबई में गणेशोत्सव की धूम, घर बैठे ऐसे करें 'लालबागचा राजा' के लाइव दर्शन, पाएं मन की मुराद

India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Final Match Toss Winner Prediction: महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी