देश की खबरें | बीरेन सिंह ने मणिपुर में संकट हल करने के लिए राजनीतिक चर्चा में शामिल होने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने राज्य में जारी संकट को हल करने के लिए बुधवार को सभी समुदायों से राजनीतिक चर्चा में भाग लेने का अनुरोध किया।

इंफाल, दो अक्टूबर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने राज्य में जारी संकट को हल करने के लिए बुधवार को सभी समुदायों से राजनीतिक चर्चा में भाग लेने का अनुरोध किया।

राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के मौके पर सिंह ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी की जयंती और राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के मौके पर, मैं सभी से राज्य को स्वच्छ बनाने के लिए सत्य, अहिंसा और स्वच्छता की भावना को अपनाने का आग्रह करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आइए, अहिंसा में विश्वास करें और राज्य में व्याप्त संकट को हल करने के लिए राजनीतिक बातचीत में शामिल हों।”

मुख्यमंत्री और विधायकों ने यहां गांधी हॉल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित की।

दो लापता युवकों के मुद्दे पर पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा, ‘‘हम उन्हें छुड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि हम कामयाब होंगे।’’

सिंह ने पहले कहा था कि पुलिस महानिदेशक को 27 सितंबर को कांगपोकपी जिले में उग्रवादियों द्वारा कथित तौर पर अगवा किए तीन में से दो युवकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। सुरक्षा बलों ने उनमें से एक को पहले ही छुड़ा लिया है और उसे पुलिस को सौंप दिया गया है।

कल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि शुक्रवार को एन जॉनसन सिंह केंद्रीय बलों के लिए एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा के लिए इंफाल पश्चिम जिले के न्यू कीथेलमनबी इलाके जा रहे थे। एन जॉनसन सिंह के साथ दो दोस्त भी थे, लेकिन वे रास्ता भटक गए और कुकी बहुल कांगपोकपी जिले में पहुंच गए, जहां शुक्रवार को उग्रवादियों ने उनका अपहरण कर लिया।

थौबल के रहने वाले तीन दोस्तों में से हालांकि, जॉनसन सिंह को बाद में सेना ने छुड़ा लिया।

पिछले साल मई से इम्फाल घाटी में रहने वाले मेइती और आसपास के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी लोगों के बीच जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू