देश की खबरें | बर्ड फ्लू : इंदौर में मुर्गे-मुर्गियों को मारने की मुहिम शुरू, 19 और कौए मृत मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुर्गे-मुर्गियों के कुछ नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद इस संक्रामक बीमारी की रोकथाम के लिए स्थानीय प्रशासन ने कुक्कुट प्रजाति के इन पक्षियों को मारने की मुहिम शुरू कर दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 450 मुर्गे-मुर्गियों को मारकर गड्ढे में दबा दिया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्यप्रदेश), आठ जनवरी मुर्गे-मुर्गियों के कुछ नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद इस संक्रामक बीमारी की रोकथाम के लिए स्थानीय प्रशासन ने कुक्कुट प्रजाति के इन पक्षियों को मारने की मुहिम शुरू कर दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 450 मुर्गे-मुर्गियों को मारकर गड्ढे में दबा दिया गया है।

इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के स्वास्थ्य अधिकारी उत्तम यादव ने शुक्रवार को बताया, "हमने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में मांस की कई दुकानें बंद करा दी हैं। इसके साथ ही, करीब 450 मुर्गे-मुर्गियों को तय प्रोटोकॉल के तहत मारकर मिट्टी में दबा दिया गया है।"

उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए शहर भर में सात दिनों के लिए पोल्ट्री कारोबार और मुर्गे-मुर्गियों के परिवहन पर रोक लगा दी गई है।

बर्ड फ्लू के प्रकोप के बीच शहर में कौओं और अन्य प्रजातियों के पक्षियों की मौत का सिलसिला जारी है। पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक प्रमोद शर्मा ने बताया, "शहर में शुक्रवार में 19 कौए, तीन बगुले और एक कोयल मरी पाई गई।"

उन्होंने बताया कि पिछले 11 दिन के भीतर शहर में अलग-अलग प्रजातियों के करीब 250 पक्षी मृत पाए गए हैं। इनमें कौओं की तादाद सबसे ज्यादा है।

अधिकारियों ने बताया कि इन्दौर में मुर्गे-मुर्गियों के कुछ नमूनों की शुरूआती जांच में बृहस्पतिवार को बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रदेश सरकार ने जिले में अगले सात दिनों तक जीवित मुर्गे-मुर्गियों और चिकन की खरीदी-बिक्री तत्काल बंद कराए जाने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने बताया कि इंदौर में बर्ड फ्लू की आहट 29 दिसंबर को सुनाई पड़ी थी, जब रेसीडेंसी क्षेत्र के डेली कॉलेज परिसर में करीब 50 कौए मृत मिले थे। अधिकारियों के मुताबिक पशु चिकित्सा विभाग ने इनमें से दो मृत कौओं को परीक्षण (ऑटोप्सी) के दौरान नमूने लेकर भोपाल की एक प्रयोगशाला में इनकी जांच कराई, तो इनमें बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

-

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\