खेल की खबरें | वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट के लिये जैविक सुरक्षित तैयारियां बदतर हालात झेलने में सक्षम: ईसीबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के टूर्नामेंट निदेशक स्टीव एलवर्दी ने कहा है कि अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिये जैविक सुरक्षित बंदोबस्त कोरोना वायरस महामारी से पैदा हुए ‘बदतर हालात’ झेलने में भी सक्षम होगा ।

लंदन, पांच जून इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के टूर्नामेंट निदेशक स्टीव एलवर्दी ने कहा है कि अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिये जैविक सुरक्षित बंदोबस्त कोरोना वायरस महामारी से पैदा हुए ‘बदतर हालात’ झेलने में भी सक्षम होगा ।

इंग्लैंड को आठ जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ जैव सुरक्षित माहौल में घरेलू श्रृंखला खेलनी है । वेस्टइंडीज की 25 सदस्यीय टीम अगले मंगलवार को चार्टर्ड फ्लाइट से यहां आयेगी ।

यह भी पढ़े | युजवेंद्र चहल पर टिप्पणी करने के मामले में युवराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज.

एलवर्दी ने स्काय स्पोटर्स से कहा ,‘‘ हमने ऐसा ‘बबल’ बनाया है कि सबसे विकट परिस्थितियों में भी सुरक्षा को खतरा नहीं रहेगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने सबसे खराब हालात को ध्यान में रखकर सारी योजना बनाई है।’’

यह भी पढ़े | गर्भवती हथिनी की मौत पर खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, कही ये बात.

मेहमान टीम को तीन सप्ताह तक ओल्ड ट्रैफर्ड में पृथक - वास में रहना होगा ।

एलवर्दी ने यह भी कहा कि आईसीसी एक खिलाड़ी के कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने पर उसके विकल्प की अनुमति देने पर विचार कर रही है । उन्हें उम्मीद है कि टेस्ट में इसकी अनुमति मिल जायेगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें