देश की खबरें | बिनॉय कुमार सरेन विश्वभारती विश्वविद्यालय के नये कुलपति होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व भारती विश्वविद्यालय के पल्ली शिक्षा भवन (ग्रामीण शिक्षा विभाग) के प्राचार्य प्रोफेसर बिनॉय कुमार सरेन को विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया गया है। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी है।

कोलकाता, 31 अगस्त विश्व भारती विश्वविद्यालय के पल्ली शिक्षा भवन (ग्रामीण शिक्षा विभाग) के प्राचार्य प्रोफेसर बिनॉय कुमार सरेन को विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया गया है। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी है।

रजिस्ट्रार की ओर से तीस अगस्त को जारी किये गये बयान में कहा गया है कि विश्वविद्यालय में कुलपति की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रो. अरबिंद मंडल तत्काल प्रभाव से सरेन को प्रभार सौंपेंगे।

सरेन विश्वविद्यालय के पल्ली शिक्षा भवन (ग्रामीण शिक्षा विभाग) के प्राचार्य और विश्वभारती की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था - कार्यकारी परिषद के सदस्य हैं।

विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरेन विश्वभारती के कुलपति बनने वाले पहले आदिवासी हैं।

स्थायी कुलपति विद्युत चक्रवर्ती का कार्यकाल नवंबर, 2023 के पहले सप्ताह में समाप्त हो गया था जिसके बाद संजय कुमार मलिक ने नवंबर में कार्यवाहक कुलपति का प्रभार संभाला था। कुछ महीने पहले ही मंडल ने मलिक की जगह ली थी।

विश्वविद्यालय के अधिकारी ने बताया कि केंद्र अगले कुछ दिनों में स्थायी कुलपति के नाम की घोषणा करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट