खेल की खबरें | बिली जीन किंग कप : अंकिता की हार से भारत फिर से क्षेत्रीय टूर्नामेंट में लौटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंकिता रैना शनिवार को चुनौती देने के बावजूद दुनिया की 47वें नंबर की टेनिस खिलाड़ी अनास्तासिया सेवास्तोवा से ‘करो या मरो’ के प्लेऑफ मैच में हार गयी जिससे भारतीय टीम फिर से बिली जीन किंग कप (बीजेकेसी) के एशिया/ओसनिया ग्रुप में लौट गयी।

जुर्माला (लातविया), 17 अप्रैल अंकिता रैना शनिवार को चुनौती देने के बावजूद दुनिया की 47वें नंबर की टेनिस खिलाड़ी अनास्तासिया सेवास्तोवा से ‘करो या मरो’ के प्लेऑफ मैच में हार गयी जिससे भारतीय टीम फिर से बिली जीन किंग कप (बीजेकेसी) के एशिया/ओसनिया ग्रुप में लौट गयी।

शुक्रवार को 2017 फ्रेंच ओपन चैम्पियन येलेना ओस्टापेंको के खिलाफ चुनौती पेश करने के बाद भारत की नंबर एक खिलाड़ी अंकिता ने अपने से काफी बेहतरीन सेवास्तोवा को चुनौती दी लेकिन लातवियाई खिलाड़ी ने अपनी टीम को 3-0 से अजेय बढ़त दिला दी।

विश्व रैंकिंग में 174वें नंबर पर काबिज अंकिता पहले उलट एकल मैच में सेवास्तोवा से 0-6 6-7 (5) से हार गयीं जिन्होंने अपनी टीम के अमेरिका के खिलाफ पिछले मुकाबले में महान खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को हराया था।

भारत ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में प्रवेश किया था।

अंकिता शुरूआती सेट आसानी से गंवा बैठी और एक भी अंक नहीं जुटा सकीं। दूसरे सेट में 5-2 के स्कोर पर उन्हें दो सेट प्वाइंट मिले लेकिन वह इन्हें तब्दील नहीं कर सकी। इन मौकों को गंवाने के बाद सेवास्तोवा ने लगातार चार गेम जीतकर भारत की उम्मीदों को खत्म कर दिया।

अंकिता ने एक मैच प्वाइंट बचाया और इसे टाई ब्रेकर तक ले गयीं लेकिन सेवास्तोवा को अपने अपार अनुभव का फायदा मिला और उन्होंने इस सेट को अपने नाम कर जीत हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Streaming In India: कनाडा बनाम यूएई के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\