देश की खबरें | ‘लव जिहाद’ के खिलाफ अगले सत्र में विधेयक लाया जाएगा : कर्नाटक के मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने सोमवार को कहा कि राज्य विधानसभा के जारी शीतकालीन सत्र में गोहत्या के खिलाफ विधेयक पेश किया जाएगा, जबकि ‘लव जिहाद’ के खिलाफ विधेयक अगले सत्र में लाया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, सात दिसंबर कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने सोमवार को कहा कि राज्य विधानसभा के जारी शीतकालीन सत्र में गोहत्या के खिलाफ विधेयक पेश किया जाएगा, जबकि ‘लव जिहाद’ के खिलाफ विधेयक अगले सत्र में लाया जाएगा।

अशोका ने कहा, ‘‘इस सत्र में गोहत्या विरोधी विधेयक पारित करने का फैसला सरकार के स्तर पर किया गया है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1674 नए केस, 63 की मौत: 7 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘किसान गाय को भगवान की तरह पूजते हैं... भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष स्थान है। गायों की हत्या रोकने के लिए हम कर्नाटक में यह कानून ला रहे हैं।’’

अशोक ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस बात की गारंटी है कि गोहत्या के खिलाफ विधेयक शत-प्रतिशत पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़े | सिलवासा में 730 करोड़ रुपये के निवेश से नया संयंत्र लगाएगी Hindalco Industries.

उन्होंने कहा, ‘‘इस सत्र में लव जिहाद पर कोई विधेयक पेश नहीं किया जाएगा... हम अगले सत्र में लव जिहाद को मिटा देंगे।’’

पशुपालन मंत्री प्रभु चव्हाण के नेतृत्व में अधिकारियों के एक दल ने हाल में उत्तर प्रदेश और गुजरात का हाल में दौरा किया था, जहां गोहत्या विरोधी कानून लागू किया गया है, ताकि विधेयक को मजबूत किया जा सके और कानून के क्रियान्वयन का अध्ययन किया जा सके।

कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा था कि राज्य में लव जिहाद के खिलाफ कानून लागू किया जाएगा और अधिकारियों को इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश में जारी अध्यादेश के बारे में जानकारी जुटाने का निर्देश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश ने जबरन या फर्जी धर्मांतरण के खिलाफ हाल ही में एक अध्यादेश जारी किया है, जो 10 साल तक की कैद की सजा और 50,000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान करता है।

लव जिहाद शब्द का इस्तेमाल दक्षिण पंथी कार्यकर्ता उन घटनाओं के लिए करते हैं, जिसके तहत प्रेम संबंध के बहाने हिंदू लड़की का इस्लाम में धर्मांतरण करा दिया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\