देश की खबरें | कोलकाता में बाइक सवार व्यक्ति की फ्लाईओवर से गिरने के बाद मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता में सोमवार को एक फ्लाईओवर पर कार ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिसकी फ्लाई ओवर से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, एक फरवरी कोलकाता में सोमवार को एक फ्लाईओवर पर कार ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिसकी फ्लाई ओवर से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान अरिजीत मैत्रा के रूप में हुई है। उन्होंने दोपहर करीब दो बजे शहर के मा फ्लाईओवर पर अपनी मोटरसाइकिल रोकी और फोन पर बात करने लगे। इस दौरान एक कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस ने कहा कि साल्ट लेक सेक्टर-2 के निवासी मैत्रा टक्कर लगने के बाद फ्लाईओवर से नीचे गिर गए।

उन्होंने कहा कि मैत्रा को कलकत्ता राष्ट्रीय चिकित्सा कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करीब साढ़े तीन बजे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि उनके साथ मोटरसाइकिल पर बैठी महिला को मामूली चोटें आईं और उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस ने कहा कि मैत्रा ने हेल्मेट पहन रखा था, जो फ्लाईओवर के नीचे उनके पास पड़ा मिला।

उन्होंने कहा कि उन्हें टक्कर मारने वाले वाहन का सीसीटीवी फुटेज से पता लगाकर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि कार को जब्त कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट