देश की खबरें | बाइक पेड़ से टकराई; दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद मूसाझाग थाना क्षेत्र के बदायूं-दातागंज मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बदायूं (उत्तर प्रदेश), एक सितंबर जनपद मूसाझाग थाना क्षेत्र के बदायूं-दातागंज मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने घायल बच्चे को नजदीकी सीएससी में भर्ती कराया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीन लोग कस्बा मूसाझाग के बाजार से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, उसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार सुभाष (20) और छविराम (30) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ वर्षीय पंकज घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि थाना मूसाझाग क्षेत्र के मेहरी बजर गांव निवासी सुभाष एवं छविराम की मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई जिसमें दोनों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा घायल हो गया।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान