देश की खबरें | कॉर्बेट बाघ अभयारण्य के बिजरानी और गर्जिया जोन पर्यटकों के लिए खुले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में स्थित कॉर्बेट बाघ अभयारण्य (कॉर्बेट टाइगर रिजर्व) के बिजरानी और गर्जिया जोन वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं जबकि ढिकाला जोन 15 नवंबर को खुलेगा।

देहरादून, 16 अक्टूबर उत्तराखंड में स्थित कॉर्बेट बाघ अभयारण्य (कॉर्बेट टाइगर रिजर्व) के बिजरानी और गर्जिया जोन वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं जबकि ढिकाला जोन 15 नवंबर को खुलेगा।

अभयारण्य के निदेशक धीरज पांडेय ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि बिजरानी और गर्जिया जोन रविवार को पर्यटकों के लिए खोल दिए गए।

‘रॉयल बंगाल टाइगर’ के लिए प्रसिद्ध इस अभयारण्य को मॉनसून के दौरान बारिश के कारण पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है जो फिर अक्टूबर-नवंबर में खोला जाता है।

पांडेय ने बताया कि बिजरानी और गर्जिया जोन के खुलते ही पर्यटकों में खासा उत्साह नजर आया।

उन्होंने बताया कि अभयारण्य में जंगल सफारी और रात में ठहरने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।

कुल 1288.31 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला यह अभयारण्य अपनी जैव विविधता के लिए जाना जाता है और यहां बाघों का घनत्व दुनिया में सर्वाधिक है।

बाघों की संख्या को लेकर इस साल जुलाई में जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देशभर के 51 बाघ अभयारण्य में सर्वाधिक 260 बाघ कॉर्बेट में पाए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू