देश की खबरें | बिहार का मुफ्त बिजली का वादा ‘कर्नाटक मॉडल’ जैसा: शिवकुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा ‘कर्नाटक मॉडल’ जैसा है।

बेंगलुरु, 17 जुलाई कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा ‘कर्नाटक मॉडल’ जैसा है।

शिवकुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए दावा किया कि पूरे देश में केवल कांग्रेस पार्टी ही जनता के कल्याण के लिए खड़ी रही है।

उन्होंने कहा, “आजादी के बाद से आज तक जब भी कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही फिर चाहे केंद्र में हो या राज्य में, उसने कई योजनाएं लागू कीं।”

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक ने ही पांच गारंटी के साथ इस चलन की शुरुआत की थी और कांग्रेस जनता के विकास के लिए ऐसा करती है।

उन्होंने कहा, “लेकिन दोबारा सत्ता में आने के लिए उन्होंने (भारतीय जनता पार्टी ने) मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में भी इसका इस्तेमाल किया।”

शिवकुमार ने कहा, “ कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में जो कुछ भी दिया है, उसका पूरा देश अनुसरण कर रहा है। यह देश के लिए कर्नाटक मॉडल है।”

कांग्रेस सरकार की पांच गारंटी योजनाएं थीं सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली (गृह ज्योति), प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया को 2,000 रुपये मासिक सहायता (गृह लक्ष्मी), बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को अतिरिक्त पांच किलोग्राम चावल (अन्न भाग्य), बेरोजगार स्नातक युवाओं को हर महीने 3,000 रुपये व डिप्लोमा धारकों को दो साल के लिए 1,500 रुपये (युवा निधि) और सार्वजनिक परिवहन बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा (शक्ति)।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा चुनावी वादा करते हुए बृहस्पतिवार को राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की।

कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इस योजना का लाभ 1.67 करोड़ परिवारों को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुफ्त बिजली का लाभ एक अगस्त से प्रभावी होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

Bhuvneshwar Kumar T20 Stats at M Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अनुभवी तेज गेंदबाज के आंकड़े