देश की खबरें | बिहार की वित्तीय स्थिति और मुख्यमंत्री का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का विषय: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बिहार में सरकार बदलने का आह्वान करते हुए रविवार को यह दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 20 साल के शासन के बाद राज्य की वित्तीय स्थिति और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति चिंता का विषय है।

पटना, 23 मार्च कांग्रेस ने बिहार में सरकार बदलने का आह्वान करते हुए रविवार को यह दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 20 साल के शासन के बाद राज्य की वित्तीय स्थिति और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति चिंता का विषय है।

यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने नारा दिया, ‘सरकार बदलो, बिहार बदलो’।

खेड़ा ने दावा किया, ‘‘बिहार की वित्तीय स्थिति और मुख्यमंत्री की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं, लेकिन बिहार की वर्तमान स्थिति गंभीर सवाल उठाती है। अस्वस्थ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार कितना सुरक्षित है? जब वह बिहार में महागठबंधन के साथ थे, तब उनका स्वास्थ्य ठीक था। पिछले साल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिलाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई।’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि कुमार की स्वास्थ्य स्थिति चिंता का विषय है, क्योंकि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि राज्य में क्या हो रहा है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि कैग की रिपोर्ट में पहले ही कहा जा चुका है कि बिहार में बच्चों में कुपोषण बढ़ रहा है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘बिहार को बदलने की जरूरत है और इसके लिए मौजूदा सरकार को हटाना आवश्यक है। हम आज एक नया नारा दे रहे हैं ‘सरकार बदलो, बिहार बदलो’। हम लोगों के सामने बिहार सरकार का विस्तृत एक्स-रे पेश करेंगे। इससे पता चलेगा कि सरकार कैसे विफल रही।’’

उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के पास बिहार के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\