देश की खबरें | बिहार: बेरोजगार युवकों ने पटना में सड़कें अवरुद्ध कीं, अधिवास नीति लागू करने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को बेरोजगार युवकों ने प्रदर्शन किया और सड़कें अवरुद्ध कर दीं। प्रदर्शनकारी सरकारी नौकरियों में अधिवास नीति लागू किए जाने की मांग कर रहे थे।

पटना, दो जुलाई बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को बेरोजगार युवकों ने प्रदर्शन किया और सड़कें अवरुद्ध कर दीं। प्रदर्शनकारी सरकारी नौकरियों में अधिवास नीति लागू किए जाने की मांग कर रहे थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने मध्य पटना के डाक बंगला चौक पर सड़कें अवरुद्ध कर दीं, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।

छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी यहां डाक बंगला चौराहे के पास एकत्र हुए और सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। वे सरकारी नौकरियों में राज्य के युवाओं का 90 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए अधिवास नीति लागू करने की मांग कर रहे थे।

छात्र नेता ने कहा, ‘‘राज्य सरकार को सरकारी नौकरियों में राज्य के युवाओं का 90 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए एक अधिवास नीति पेश करनी चाहिए। अगर सरकार हमारी मांग नहीं मानती है, तो हम पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करेंगे।’’

बिहार सरकार ने पहले ही राज्य में अधिवास नीति लागू करने की संभावना से इनकार कर दिया है और कहा है कि ऐसा कोई भी कदम भारतीय संविधान के प्रावधानों के खिलाफ होगा।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘डाक बंगला चौक पर पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। उन्हें तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया, क्योंकि उनमें से कुछ ने सड़कों पर लेटकर यातायात को अवरुद्ध कर दिया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी