देश की खबरें | बिहार : अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के रोहतास जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक स्थानीय व्यापारी समेत दो लोगों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सासाराम, 18 जुलाई बिहार के रोहतास जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक स्थानीय व्यापारी समेत दो लोगों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों घटनाएं अमझोर इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि स्थानीय व्यापारी वीरेंद्र सिंह की शुक्रवार सुबह अमझोर इलाके में अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के पीछे भूमि विवाद है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में, पारस सिंह (50)बृहस्पतिवार सुबह अमझोर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमरा गांव में अपनी गौशाला में मृत पाए गए।

रोहतास की पुलिस उपाधीक्षक वंदना सिंह ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘एक व्यक्ति की गौशाला में हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ लोगों द्वारा उस पर धारदार हथियारों से हमला किया गया।’’

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)