देश की खबरें | बिहार : मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, 11 अन्य जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के बेगूसराय जिले में एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लोगों ने मंगलवार शाम को सडक़ से गुजरने के दौरान अलग-अलग स्थानो गोलीबारी की, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 अन्य जख्मी हो गए।

बेगूसराय, 13 सितंबर बिहार के बेगूसराय जिले में एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लोगों ने मंगलवार शाम को सडक़ से गुजरने के दौरान अलग-अलग स्थानो गोलीबारी की, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 अन्य जख्मी हो गए।

पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने गोलीबारी मे एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बछवाड़ा इलाके में दो लोगों को मोटरसाइकिल पर सवार होकर जाते हुए देखा गया है।

कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान 30 वर्षीय चंदन कुमार के तौर पर की गई है।

पुलिस ने बताया कि बंदूकधारियों ने बरौनी तापघर चौक, बरौनी, तेघरा, बछवाड़ा और राजेंद्र पुल के पास अंधाधुंध गोलीबारी की।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक संबंधित इलाकोँ की नाकेबंदी कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड