देश की खबरें | असम में बिहार के कारोबारियों ने की गोलीबारी, एक व्यक्ति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के विश्वनाथ जिले में बिहार के दो व्यापारियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

तेजपुर, तीन जुलाई असम के विश्वनाथ जिले में बिहार के दो व्यापारियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बिहार के दोनों व्यापारी व्यापारिक दौरे पर यहां आए थे।

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमित कुमार होजाई ने बताया कि यह घटना बुधवार रात गोहपुर के जॉयपुर इलाके में हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘जानकारी के अनुसार, बिहार से दो व्यापारी यहां व्यवसाय के उद्देश्य से आए थे। बाजार में कुछ मुद्दों को लेकर उनकी कहासुनी हुई और फिर उन्होंने गोलीबारी कर दी।’’

होजाई ने बताया कि घटना में एक स्थानीय मिर्च व्यापारी को गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने गोलीबारी करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ लिया जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।

होजाई के मुताबिक बाद में लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

एएसपी ने बताया, ‘‘दूसरे व्यक्ति को पकड़ने के लिए जांच जारी है। हम मामले में अन्य संभावित पहलुओं का भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड