देश की खबरें | बिहार: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के गया जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गया, 13 मार्च बिहार के गया जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गया के जीटी रोड पर आमस थानाक्षेत्र के लेबुआं गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ जाने से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों में आमस थाना अंतर्गत पथरा गांव निवासी सतीश यादव (21) और रंजीत कुमार (19) शामिल हैं जबकि प्रदीप कुमार नाम का घायल युवक उसी गांव का रहने वाला है।

आमस थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि सतीश व रंजीत कोलकाता मेट्रो में कार्य करते थे।

उन्होंने बताया कि सतीश की शादी अगले महीने की 18 तारीख को होनी थी और वह अपनी शादी की खरीदारी करने के लिए मोटरसाइकिल से औरंगाबाद जिले के मदनपुर जा रहे थे।

वहीं, कोंच थाना क्षेत्र में परसांवा मोड़ के समीप एक ट्रैक्टर ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि स्कूटी सवार पिंटू साव पेट्रोल लेने जा रहा था और ट्रैक्टर की टक्कर लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि पिंटू साव गुरूआ बाजार के कारोबारी कृष्णा साव का पुत्र था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड