देश की खबरें | बिहार: शादी में जा रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के रोहतास जिले में तेज रफ्तार एक कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सासाराम, 22 अप्रैल बिहार के रोहतास जिले में तेज रफ्तार एक कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात रामनगर मंदिर के पास हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह में जा रहे थे।

नोखा के थाना प्रभारी (एसएचओ) दिनेश मालाकार ने बताया, "उनकी मोटरसाइकिल को विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और कार चालक मौके से फरार हो गया।"

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मंतोष कुमार (20), भुअर कुमार (18) और सज्जन कुमार (22) के रूप में हुई है। सभी मुजानु गांव के निवासी थे।

पुलिस ने कार जब्त कर ली है और संदेह है कि यह किसी सरकारी अधिकारी की है।

एसएचओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड