देश की खबरें | बिहार : पुलिस मुठभेड़ में दो लाख के इनामी समेत तीन अपराधी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की राजधानी पटना में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात अपराधी भरत कुमार समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। भरत पर दो लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पटना, 23 मार्च बिहार की राजधानी पटना में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात अपराधी भरत कुमार समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। भरत पर दो लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पटना के नौबतपुर इलाके में शनिवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

पटना-पश्चिम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आर. एस. सरथ ने पत्रकारों को बताया कि मुठभेड़ के बाद भरत और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उस स्थान पर छापा मारा था जहां भरत और उसके साथी छिपे हुए थे।

एसपी ने बताया, ‘‘पुलिस को देखते ही तीनों अपराधियों ने भागने की कोशिश की और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर उन्हें पकड़ लिया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।’’

उन्होंने बताया कि भरत पर हत्या सहित कई जघन्य अपराधों के मामले दर्ज थे और उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उनके पास से तीन पिस्तौल भी बरामद की हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

इससे पहले शनिवार को अररिया और वैशाली जिलों में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पुलिस ने एक इनामी अपराधी को मार गिराया और तीन अन्य को गिरफ्तार किया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अररिया जिले के नरपतगंज इलाके में शनिवार तड़के हुई मुठभेड़ में चुनमुन झा उर्फ राकेश झा नामक कुख्यात अपराधी मारा गया। वह हत्या के कई मामलों में वांछित था।

उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी घायल हुए और झा के एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य मुठभेड़ में पुलिस ने विशाल कुमार और सुशील कुमार नामक दो अपराधियों को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों अपराधी 30 से अधिक जघन्य अपराधों में वांछित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट