देश की खबरें | बिहार: पुलिस ने ‘देह व्यापार’ में धकेली गईं और 'शोषण' की शिकार 271 लड़कियों को मुक्त कराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार पुलिस ने पिछले छह महीनों में राज्य के विभिन्न जिलों में तलाश अभियान चलाकर 271 लड़कियों को मुक्त कराया है, जिनका ‘‘शोषण किया जा रहा था और देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था।’’ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पटना, तीन जुलाई बिहार पुलिस ने पिछले छह महीनों में राज्य के विभिन्न जिलों में तलाश अभियान चलाकर 271 लड़कियों को मुक्त कराया है, जिनका ‘‘शोषण किया जा रहा था और देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था।’’ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान कथित तौर पर बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर किये गए कुल 506 लड़कों को भी मुक्त कराया गया।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मुक्त कराई गईं 153 लड़कियों का शोषण किया जा रहा था और उन्हें ऑर्केस्ट्रा समूह में नाचने के लिए मजबूर किया जाता था, जबकि 118 लड़कियों को जनवरी 2025 से देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था।

पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक 23 महिलाओं समेत 191 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘रोहतास, सीवान, सारण, बेतिया, गोपालगंज और बेगूसराय में पुलिस और एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) के सदस्यों द्वारा संयुक्त तलाश के बाद नाबालिग लड़कियों और लड़कों को मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गईं लड़कियों में से ज्यादातर नेपाल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, असम, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब और मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं।’’

इसमें कहा गया है कि ‘‘लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेलने’’ के लिए विभिन्न जिलों में कम से कम 231 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और ‘‘ऑर्केस्ट्रा समूहों में जबरन नृत्य कराने और शोषण करने के संबंध में 14 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।

मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी