देश की खबरें | बिहार: गयाजी में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के गयाजी जिले में पुलिस ने कई मामलों में वांछित तीन अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गयाजी, 29 जुलाई बिहार के गयाजी जिले में पुलिस ने कई मामलों में वांछित तीन अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सतीश उर्फ चंदन, विक्की कुमार और आशीष के रूप में हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, ये तीनों कई आपराधिक मामलों में वांछित थे और सतीश हाल ही में गयाजी जिले में एक चिकित्सक पर हुए हमले के मामले में भी वांछित था।

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है।

जिला पुलिस द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, “यह मुठभेड़ सोमवार शाम हसनपुर इलाके में हुई।”

बयान में बताया गया कि सतीश अपने दो साथियों के साथ इलाके में छिपा हुआ था और गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम हसनपुर पहुंची।

बयान के मुताबिक, पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल पर सवार तीनों अपराधियों ने फरार होने की कोशिश की।

बयान में बताया गया, “सतीश ने पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ हुई।”

बयान के मुताबिक, आखिरकार पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

बयान में बताया गया कि सतीश के पैरों में गोली लगी है और सरकारी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\