बिहार : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और उनके बेटे के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की गई

मुजफ्फरपुर में एक अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज कुमार लाल की अदालत के समक्ष उक्त याचिका दायर की है जिसमें आरोप लगाया गया कि उदयनिधि ने अपनी टिप्पणियों से हिन्दुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाई है।

मुजफ्फरपुर में एक अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज कुमार लाल की अदालत के समक्ष उक्त याचिका दायर की है जिसमें आरोप लगाया गया कि उदयनिधि ने अपनी टिप्पणियों से हिन्दुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाई है. पहले भी कई लोगों के खिलाफ याचिकाएं दायर कर चुके ओझा ने स्टालिन और उनके पुत्र उदयनिधि के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा चलाने का अनुरोध किया है.

अदालत ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 14 सितंबर निर्धारित की है. उदयनिधि स्टालिन ने पिछले हफ्ते "सनातन धर्म" की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोनवायरस से करते हुए कहा था कि इसे भी "नष्ट" किया जाना चाहिए. इस टिप्पणी पर देश भर के भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई गई थी और उनमें से कुछ नेताओं ने उदयनिधि के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की भी मांग की थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट