देश की खबरें | बिहार: एनआईए ने 2018 के हत्या मामले में दो नक्सलियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 2018 में बिहार में एक व्यक्ति के अपहरण और हत्या के मामले में दो खूंखार नक्सलियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

पटना, 17 अगस्त राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 2018 में बिहार में एक व्यक्ति के अपहरण और हत्या के मामले में दो खूंखार नक्सलियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

आरोपियों की पहचान बिहार के गया जिले के अनिल यादव उर्फ ​​अंकुश उर्फ ​​लवकुश और औरंगाबाद जिले के प्रमोद मिश्रा उर्फ ​​सोहन दा उर्फ ​​बीबी जी के रूप में हुई है। दोनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन भाकपा (माओवादी) के सदस्य हैं।

एनआईए ने अपने बयान में कहा कि यादव और मिश्रा कुख्यात ‘नक्सली आतंकवादी’ थे और उनके खिलाफ बिहार तथा झारखंड के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एजेंसी ने शुक्रवार को यहां एक विशेष अदालत के समक्ष मामले में अपना चौथा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। यादव और मिश्रा के साथ मामले में आरोपपत्र दायर करने वाले कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

यादव और मिश्रा को एनआईए ने इस साल फरवरी में गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने जून 2022 में इस मामले की जांच संभाली थी।

बयान में कहा गया कि यह मामला भाकपा (माओवादी) के सदस्यों द्वारा नरेश सिंह भोक्ता का अपहरण और हत्या किए जाने से संबंधित है।

इसमें कहा गया कि दो नवंबर 2018 को भाकपा (माओवादी) के सदस्यों ने भोक्ता का अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड