देश की खबरें | बिहार: ऐक्सिस बैंक में 28 लाख रुपये की लूट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शेखपुरा जिले की ऐक्सिस बैंक की एक शाखा में छह लोगों ने सोमवार को दिनदहाड़े 28 लाख रुपये की कथित लूट की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शेखपुरा (बिहार), एक जुलाई शेखपुरा जिले की ऐक्सिस बैंक की एक शाखा में छह लोगों ने सोमवार को दिनदहाड़े 28 लाख रुपये की कथित लूट की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) बलिराम कुमार चौधरी के मुताबिक, लूट की यह वारदात जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित बैंक की बरबीघा शाखा में हुई।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई है तथा फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ पुलिस की विशेष तकनीकी टीम की भी सहायता ली जा रही है।

एसपी ने बताया कि छह आरोपी दो मोटरसाइकिल पर आए थे।

उनके मुताबिक, दो आरोपी बाहर सड़क पर खड़े थे और बाकी चार आरोपियों ने बैंक के भीतर जाकर लूट की घटना को अंजाम दिया और लूट के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 82 के जरिए फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि लुटेरों की धड़-पकड़ के लिए जिले की सीमा को सील कर दिया गया है तथा पड़ोसी पटना, नालंदा और लखीसराय जिलों की पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है।

ऐक्सिस बैंक की बरबीघा शाखा के प्रबंधक अभिषेक शर्मा ने बताया सुबह 10 बजे बैंक खुलते ही चार युवक ग्राहक बनकर आए तथा पिस्तौल का भय दिखाकर सभी कर्मियों को एक कमरे में बंद करके 28 लाख रुपये लूट लिए।

उन्होंने बताया कि बाद में एक महिला ग्राहक द्वारा शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जुटे और कमरे में बंद बैंक कर्मियों को बाहर निकाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी