देश की खबरें | बिहार : लालू प्रसाद यादव कई साल बाद राजद कार्यालय पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद कारावास और खराब स्वास्थ्य के कारण कई वर्षों के बाद बुधवार को यहां अपने पार्टी कार्यालय पहुंचे।

पटना, 14 सितंबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद कारावास और खराब स्वास्थ्य के कारण कई वर्षों के बाद बुधवार को यहां अपने पार्टी कार्यालय पहुंचे।

वह अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे बीरचंद पटेल मार्ग स्थित राजद कार्यालय पहुंचे।

पिछले महीने बिहार में महागठबंधन जिसमें राजद सबसे बडी पार्टी है, के सत्ता में आने के बाद से ही पार्टी के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इन दिनों अपने पसंदीदा पोशाक टीशर्ट और ट्रैक पैंट पहने हुए प्रसाद का राजद के प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया।

प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव जो नई महागठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं, भी पिता के पार्टी के राज्य मुख्यालय आने की जानकारी मिलने पर दौड़ पड़े।

राजद के वरिष्ठ नेता श्याम रजक और उदय नारायण चौधरी ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और अगले महीने दिल्ली में खुले सत्र के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया है।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नौ अक्टूबर को जंतर मंतर के पास होगी। इसके एक दिन बाद तालकटोरा स्टेडियम में खुला सत्र होगा।

सिंगापुर में गुर्दा प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा में प्रसाद भले ही शारीरिक रूप से कमजोर दिख रहे हों पर अपनी राजनीतिक मशीनरी पर उनका पूरा नियंत्रण रहता है। बताया जाता है कि प्रसाद ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खेमे से अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़कर बिहार में नई महागठबंधन सरकार बनाने वाले कुमार जो कि अब राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में जुटे हुए हैं, पिछले एक महीने में दो बार प्रसाद से उनके आवास जाकर मुलाकात चुके हैं। दोनों नेताओं के संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)की अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेश से लौटने पर उनसे मिलने के लिए एक साथ दिल्ली की यात्रा करने की उम्मीद है।

बताया जाता है कि कुमार ने मंगलवार को प्रसाद को फोन कर कृषि मंत्री सुधाकर सिंह जो जगदानंद सिंह के बेटे हैं, के व्यवहार के बारे में शिकायत की थी।

सिंह ने बुधवार शाम लालू प्रसाद से भी मुलाकात की लेकिन किसी भी विवरण का खुलासा करने से इनकार कर दिया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले दिन कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री के साथ कोई टकराव नहीं हुआ था। हालांकि, कुमार ने संवाददाताओं से कहा था कि उनसे (सुधाकर) उनकी शिकायतों के बारे में पूछताछ करने की कोशिश की थी, परंतु जवाब देने के बजाय वह बाहर निकल गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी