देश की खबरें | बिहार : दस लाख रुपये का इनामी अंतरराज्यीय नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. , बिहार के गया जिले से पड़ोसी राज्य झारखंड के निवासी और सौ से अधिक मामलों में वांछित 10 लाख रुपये के इनामी एक अंतरराज्यीय नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पटना, 27 जुलाई , बिहार के गया जिले से पड़ोसी राज्य झारखंड के निवासी और सौ से अधिक मामलों में वांछित 10 लाख रुपये के इनामी एक अंतरराज्यीय नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार स्वयंभू जोनल कमांडर अरविंद भुइयां उर्फ मुखिया जी को सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात गया के सोहैल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञप्ति के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी के दौरान पकडा गया झारखंड के चतरा निवासी भुइयां अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने गया आया था।

भुइयां के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, 35 कारतूस, दो मैगजीन और छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

बिहार और झारखंड में सौ से अधिक गंभीर मामलों में नामित भुइयां की गिरफ्तारी को लेकर बिहार सरकार ने 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

बिहार में जिन प्रमुख मामलों में भुइयां वांछित था उनमें 2016 में कोबरा बटालियन टीम पर घात लगाकर हमला करने की घटना भी शामिल है जिसमें 10 जवान शहीद हो गए थे। वर्ष 2015 में आईइडी धमाका कर एक पुलिस वाहन को उड़ाने के मामले में भी भुइयां वांछित था जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों की जान चली गई थी।

पूछताछ के दौरान भुइयां द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर उसके एक सहयोगी योगेन्द्र भारती को गया में एक पहाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से बिना लाइसेंस की एक राइफल बरामद की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट