देश की खबरें | बिहार सरकार ने 12 लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य निर्धारित किया है: नीतीश कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने अब अगले साल तक युवाओं को 12 लाख सरकारी नौकरियां देने का नया लक्ष्य निर्धारित किया है।

पटना, 15 अगस्त बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने अब अगले साल तक युवाओं को 12 लाख सरकारी नौकरियां देने का नया लक्ष्य निर्धारित किया है।

कुमार ने यहां गांधी मैदान में तिरंगा फहराया और अपने संबोधन में कहा,‘‘बिहार उच्च वृद्धि दर और विकास के साथ आगे बढ़ रहा है। यह आने वाले वर्षों में समावेशी विकास के साथ आगे बढ़ेगा। पहले हमने अपने युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था... लेकिन अब हमारी सरकार ने 2025 के विधानसभा चुनावों से पहले युवाओं को 12 लाख सरकारी नौकरियां देने का नया लक्ष्य तय किया है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘सात निश्चय पार्ट-2’ योजना के तहत राज्य सरकार ने 10 लाख नौकरियां देने और 10 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा । इस योजना की शुरुआत 2020 में की गई थी...इस योजना के तहत करीब 5.16 लाख लोगों को पहले ही सरकारी नौकरी दी जा चुकी है और दो लाख और सरकारी नौकरियां देने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 10 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य भी पार कर लिया है। उन्होंने कहा कि अगले साल तक 10 लाख और रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने (बिना किसी का नाम लिए) विपक्षी नेताओं पर उनके साथ सत्ता साझा करते हुए रोजगार उपलब्ध कराने का श्रेय लेने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘आजकल कुछ लोग बयान देते हैं कि पहले कोई भर्ती नहीं होती थी और उन्होंने भर्ती शुरू की। लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि 10 लाख नौकरियां देने की पहल मेरी थी और हम इस पर काम कर रहे हैं।’’

केंद्र द्वारा हाल ही में बिहार के लिए घोषित विशेष पैकेज पर कुमार ने कहा, ‘‘मैंने लगातार बिहार के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा या विशेष पैकेज की बात की है। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सड़क निर्माण, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन आदि क्षेत्रों में कई विकासात्मक और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए बिहार के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा की है। बिहार के लिए घोषित इस विशेष पैकेज के लिए हम मोदी जी के आभारी हैं।’’

राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर कुमार ने कहा कि उनकी सरकार विकास के मार्ग को प्राथमिकता देगी तथा यह भी सुनिश्चित करेगी कि राज्य के प्रत्येक हिस्से में कानून का शासन कायम रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\