देश की खबरें | बिहार : पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया और पहाड़पुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पटना, 15 अप्रैल बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया और पहाड़पुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि बिहार में अप्रैल 2016 से ही पूर्ण शराबबंदी लागू है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान टुनटुन सिंह (35), भूटान मांझी (40), छोटू पासवान (25) और अशोक पासवान (45) के रूप में हुई है।

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, "टुनटुन सिंह और भूटान मांझी के परिवार के सदस्यों ने जहां उनके शवों का अंतिम संस्कार किया, वहीं पुलिस ने छोटू पासवान और अशोक पासवान के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"

बयान में कहा गया है कि आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात जहरीली शराब पीने से चारों की मौत हुई होगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस मामले की जांच कर रही है और उन लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है जो कथित शराब के अवैध कारोबार में शामिल थे। घटना की जांच के तहत पुलिस ने अब तक सात लोगों को हिरासत में लिया है।

आबकारी विभाग के अधिकारी भी घटना की जांच कर रहे हैं।

अपुष्ट खबरों के मुताबिक कई अन्य ग्रामीणों को आसपास के जिलों के कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार द्वारा बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

हालांकि, राज्य में शराब तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के बावजूद, बिहार में शराब की तस्करी खबरें आती रहीं हैं।

गौरतलब है कि सारण जिले में दिसंबर 2022 में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी सारण जहरीली त्रासदी के संबंध में बिहार सरकार और अन्य संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।

एनएचआरसी की रिपोर्ट में मौतों के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\