देश की खबरें | बिहार : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुफ्त बिजली, सस्ती गैस आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सस्ती रसोई गैस, मुफ्त बिजली और महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को राज्य विधान परिषद के बाहर प्रदर्शन किया।

पटना, तीन मार्च बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सस्ती रसोई गैस, मुफ्त बिजली और महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को राज्य विधान परिषद के बाहर प्रदर्शन किया।

राजद अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार सरकार द्वारा बजट पेश किए जाने से महज कुछ घंटे पहले पार्टी सहयोगियों के साथ विधान परिषद के बाहर प्रदर्शन किया।

ऊपरी सदन में विपक्ष की नेता पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "सरकार को गरीब महिलाओं को 2,500 रुपये का मासिक भत्ता देना चाहिए, साथ ही रसोई गैस पर और अनुदान देनी चाहिए ताकि लोगों को 1,200 रुपये की मौजूदा दर के बजाय 500 रुपये में सिलेंडर मिल सके।"

उन्होंने कहा, "सरकार को हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की भी घोषणा करनी चाहिए। हम इन मांगों के लिए सत्ता पक्ष पर दबाव बनाएंगे।"

उल्लेखनीय है कि रविवार को उनके पुत्र तेजस्वी यादव, जो पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं, द्वारा संबोधित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी ये मांगें उठाई गईं।

राजद नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन का इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार यादव ने यह भी दावा किया कि अगर एनडीए सरकार बजट में इन रियायतों की घोषणा करने में विफल रहती है, जो इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह उसका आखिरी बजट साबित होगा और वादा किया, "हम बिहार में अगली सरकार बनने पर आवश्यक कदम उठाएंगे"।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट