देश की खबरें | बिहार पर दिल्ली चुनाव का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा: तेजस्वी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत का बिहार विधासभा चुनाव में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, जहां इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं ।

पटना, आठ फरवरी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत का बिहार विधासभा चुनाव में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, जहां इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं ।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मलिक होती है। भाजपा को लगभग 26 वर्षों के बाद सत्ता हासिल हुई है। उम्मीद है कि लोगों को किए गए वादे पूरे किए जाएंगे और जुमलेबाज़ी नहीं होगी ।

राजद नेता से जब यह पूछा गया कि भाजपा और उसके सहयोगी यह दावा कर रहे हैं कि दिल्ली में मिली जीत का फायदा बिहार विधानसभा चुनाव में मिलेगा, उन्होंने कहा, ‘‘बिहार, बिहार है... हमें यह समझना पडेगा।’’

बिहार में पिछले दो विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

बिहार में राजग का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं । कुमार 2005 से कुछ समय को छोड़ कर अब तक मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं । कुमार ने एक संक्षिप्त अवधि के लिये राज्य की बागडोर जीतन राम मांझी को सौंप दिया था।

कुमार ने इस अवधि में राजद के साथ भी दो बार अल्पकालिक गठबंधन किया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल