देश की खबरें | बिहार आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पटना जीपीओ पार्सल गृह पर छापा मारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की एक टीम ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थ एवं मनोत्तेजक पदार्थों के पार्सल के माध्यम से संभावित तस्करी की रोकथाम के लिए पटना जीपीओ पार्सल गृह पर बृहस्पतिवार को छापा मारा।

पटना, 22 फरवरी बिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की एक टीम ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थ एवं मनोत्तेजक पदार्थों के पार्सल के माध्यम से संभावित तस्करी की रोकथाम के लिए पटना जीपीओ पार्सल गृह पर बृहस्पतिवार को छापा मारा।

ईओयू के अपर पुलिस महानिदेशक नय्यर हसनैन खान ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व आसूचना एवं बरामदगी के लिए आर्थिक अपराध इकाई मादक द्र॒व्यों एवं मनोत्तेजक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सतत प्रयत्नयशील है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक (नारकोटिक्स) राजेश कुमार के नेतृत्व में ईओयू के दल ने छापेमारी की।

खान ने बताया कि औचक जांच के दौरान संभावित अपराध में इस्तेमाल कोई दस्तावेज या मादक एवं मनोत्तेजक पदार्थ की बरामद नहीं हुआ।

खान ने बताया कि पूर्व में भी 15 फरवरी को पटना रेलवे जंक्शन स्थित पार्सल धर में औचक छापामारी की गई थी।

अनवर जोहेब

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\