देश की खबरें | बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा के जलस्तर में वृद्धि का निरीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को पटना के विभिन्न घाटों पर गंगा के जलस्तर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सतर्कता बरतने तथा किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।

पटना, तीन जुलाई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को पटना के विभिन्न घाटों पर गंगा के जलस्तर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सतर्कता बरतने तथा किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन करने के लिए जेपी सेतु, दीघा घाट, कृष्णा घाट और गांधी घाट का दौरा किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने जेपी सेतु के पास स्थिति का आकलन किया, जहां गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से जलस्तर में और वृद्धि होने पर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।’’

हाल ही में हुई बारिश के कारण मनेर, दीघा घाट, गांधी घाट, हाथीदह और अन्य स्थानों पर गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, पटना के अधिकांश हिस्सों में गंगा अब भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।

पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है।

सीएमओ से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लेने के लिए अटल पथ, जेपी गंगा पथ का दौरा किया।’’

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\