ताजा खबरें | बिहार : पप्पू यादव पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस में शामिल होने के बावजूद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर शुक्रवार को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया।

पूर्णिया, 12 अप्रैल कांग्रेस में शामिल होने के बावजूद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर शुक्रवार को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया।

बिहार में पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ रहे यादव के खिलाफ खजांची हाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

खजांची हाट थाना अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार के अनुसार, यादव पर उन अधिकारियों को 'धमकी' देने का आरोप लगाया गया है, जो बृहस्पतिवार देर रात उनके आवास पर गए थे।

अंचल अधिकारी (पूर्व) संजीव कुमार शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यादव के चुनाव अभियान में शामिल एक वाहन को कलेक्ट्रेट के करीब कागजात दिखाने के लिए रोकने की कोशिश की गई तो वह वाहन चालक गाड़ी को भगाते हुए यादव के आवास पर ले गया और वहां खड़ा कर दिया।

जब अधिकारी वहां पहुंचे तो पप्पू यादव ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

वहीं यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के इशारे पर उन्हें 'परेशान' किया जा रहा है।

यादव ने पिछले महीने अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय इस उम्मीद से किया था कि उन्हें पूर्णिया सीट से पार्टी का टिकट मिलेगा।

पप्पू यादव ने 1990 के दशक में तीन बार पूर्णियां लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

हालांकि यह सीट कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के खाते में चली गई, जिसने जदयू से पाला बदल कर आयी बीमा भारती को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन के पति यादव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

पूर्णिया में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के अंतर्गत 26 अप्रैल को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड