देश की खबरें | बिहार उपचुनाव: राजग दो, विपक्षी महागठबंधन और बसपा एक-एक सीट पर आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) दो सीट और विपक्षी महागठबंधन तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक-एक सीट पर आगे हैं।

पटना, 23 नवंबर बिहार की चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) दो सीट और विपक्षी महागठबंधन तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक-एक सीट पर आगे हैं।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार तरारी और बेलागंज

सीट पर राजग के प्रत्याशी और रामगढ़ पर बसपा तथा इमामगंज पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

इसके अनुसार दूसरे दौर की मतगणना पूरी होने के बाद बसपा के सतीश कुमार यादव रामगढ़ में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक कुमार सिंह से 3,500 मतों से आगे हैं।

इमामगंज निर्वाचन क्षेत्र में राजद के रौशन कुमार हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी से 2,304 मतों से आगे हैं। तीसरे दौर की मतगणना के बाद कुमार को 13,352 वोट मिले, जबकि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू कुमारी को 11,048 वोट मिले।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझान के अनुसार तरारी से भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत दूसरे चरण की गिनती में 13,592 मत हासिल कर पहले स्थान पर हैं।

चार विधानसभा क्षेत्र तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

इन सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुए थे। उपचुनाव के नतीजे सत्तारूढ़ राजग, महागठबंधन और नवगठित जन सुराज पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं।

इन विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट