देश की खबरें | बिहार उपचुनाव : दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

पटना, छह नवंबर बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

एक वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि रुझान दोपहर के आसपास सामने आएंगे। उन्होंने बताया कि गोपालगंज (3.31 लाख) और मोकामा (2.70 लाख) में 6.10 लाख मतदाताओं में से 52.3 प्रतिशत मतदाताओं ने तीन नवंबर को दो सीटों पर हुए उपचुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 619 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें नौ गोपालगंज और छह मोकामा से हैं। इस साल अगस्त में सरकार बदलने के बाद बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच यह पहला चुनावी मुकाबला है, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाटेड) (जद-यू) नयी सरकार बनाने के लिए भाजपा खेमे से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले गठबंधन से जा मिली। महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और अन्य दल शामिल हैं।

मोकामा सीट राजद विधायक अनंत सिंह को शस्त्र अधिनियम के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण विधायक के रूप में उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई थी, जबकि गोपालगंज में उपचुनाव भाजपा विधायक सुभाष सिंह की मृत्यु के बाद जरूरी हो गया था।

गोपालगंज में भाजपा से दिवंगत विधायक सिंह की पत्नी कुसुम देवी राजद के मोहन गुप्ता के खिलाफ मैदान में हैं, जबकि मोकामा में भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी का मुकाबला राजद की अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी से है।

मोकामा 2005 से अनंत सिंह का गढ़ रहा है। उन्होंने जद (यू) के टिकट पर दो बार इस सीट से जीत दर्ज की थी। सिंह ने 2020 के चुनावों में राजद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और सीट बरकरार रखी थी। लेकिन आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड