देश की खबरें | बिहार: भाजपा ने कर्नाटक में मुस्लिम कोटा को लेकर कांग्रेस पर लगाया ‘देश को तोड़ने’ का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के ओबीसी मोर्चा ने शुक्रवार को कर्नाटक में मुस्लिमों के कोटा को लेकर कांग्रेस पर ‘देश को तोड़ने’ की कोशिश करने का आरोप लगाया।

पटना, 21 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के ओबीसी मोर्चा ने शुक्रवार को कर्नाटक में मुस्लिमों के कोटा को लेकर कांग्रेस पर ‘देश को तोड़ने’ की कोशिश करने का आरोप लगाया।

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने एक बयान में कांग्रेस पर ‘धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुस्लिम तुष्टिकरण’ की नीति अपनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति द्वारा प्रचारित विभाजनकारी एजेंडे को आगे बढ़ाकर इस देश को तोड़ना चाहती है। कर्नाटक सरकार ने जिस तरह से मुसलमानों को अलग धार्मिक कोटा देने का विधेयक पारित किया है, वह पूरी तरह से अनुचित है और हर ओबीसी को इस कदम का विरोध करने की जरूरत है।”

आनंद ने कहा, “कांग्रेस एंड कंपनी द्वारा एससी-एसटी (अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति) और ओबीसी के हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए अलग मुस्लिम आरक्षण का खेल खेला जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “अगर ऐसा है, तो समय आ गया है कि ओबीसी आरक्षण की परिधि में सुविधा प्राप्त करने वाले सभी मुसलमानों को बाहर किया जाना चाहिए। यह समझने का समय आ गया है कि धर्मनिरपेक्षता के नाम पर सामाजिक न्याय और मुस्लिम तुष्टिकरण एक साथ नहीं चल सकते। यह ओबीसी के हितों को कमजोर करने की एक गंभीर साजिश है।”

आनंद ने कहा, “ओबीसी को अपने अधिकारों के लिए जागना चाहिए और मुसलमानों को ओबीसी आरक्षण से बाहर करने की लड़ाई के साथ-साथ धार्मिक आरक्षण को रोकने के लिए भी मुहिम छेड़नी होगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\