देश की खबरें | नीति आयोग के मानचित्र में बिहार बना पश्चिम बंगाल ; ममता ने तुरंत सुधार और माफी की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को नीति आयोग के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर उसकी आधिकारिक सारांश रिपोर्ट में राज्य को बिहार के रूप में दर्शाये जाने पर कड़ी आपत्ति जताई।

कोलकाता, नौ जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को नीति आयोग के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर उसकी आधिकारिक सारांश रिपोर्ट में राज्य को बिहार के रूप में दर्शाये जाने पर कड़ी आपत्ति जताई।

मुख्यमंत्री ने इस त्रुटि की निंदा की और उनसे माफी की मांग करते हुए इस संबंध में तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की भी मांग की।

इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य साकेत गोखले ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उस मानचित्र का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें बिहार को पश्चिम बंगाल के तौर पर दर्शाया गया है।

बनर्जी ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के. बेरी को लिखा, ‘‘मैं अत्यधिक चिंता और स्पष्ट अस्वीकृति के साथ लिख रही हूं कि नीति आयोग द्वारा प्रकाशित और इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध ‘पश्चिम बंगाल राज्य के लिए सारांश रिपोर्ट’ में इस राज्य को दर्शाने वाले मानचित्र में बिहार के क्षेत्र को दर्शाया गया है।’’

इस त्रुटि को नीति आयोग की ‘‘गंभीर चूक’’ बताते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नीति आयोग के आधिकारिक प्रकाशन में इस तरह की बड़ी गलती राज्यों के प्रति ‘‘सम्मान की कमी’’ को दर्शाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल सरकार इस त्रुटि की कड़ी निंदा करती है और नीति आयोग से स्पष्टीकरण जारी करने तथा क्षमा मांगने, दस्तावेज में सुधार के लिए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने तथा भविष्य में ऐसी चूक को रोकने के लिए मजबूत तंत्र स्थापित करने की मांग करती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज