देश की खबरें | बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने हिंदी में क्रॉसवर्ड पर एक पुस्तक का विमोचन किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 11 अगस्त बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने हिंदी में लिखित क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड की एक पुस्तक का मंगलवार को विमोचन किया।

''क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड- हिंदी में हाल करने के सरल तरीके '' नामक इस पुस्तक का लेखन अलका सिंह द्वारा किया गया है। पुस्तक को महुआ फीचर्स ने प्रकाशित किया है।

यह भी पढ़े | Independence Day 2020: दिल्ली पुलिस ने 13 अगस्त और 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की, यहां चेक करें सभी मार्गों के अपडेट.

चौधरी ने लेखिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्रॉसवर्ड एक लोकप्रिय खेल के रूप में उभर रहा है और आम तौर पर इसे अंग्रेजी संस्करण में खेला जाता था।

इस पुस्तक की लेखिका अलका ने कहा, "क्रॉसवर्ड शुरू में मुश्किल थे, लेकिन पर बाद में यह उनका एक रोमांचकारी शगल बन गया।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 591 नए मरीज पाए गए, 3 की मौत: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गृह विज्ञान में स्नातकोत्तर अलका ने आशा व्यक्त की कि उनकी पुस्तक खेल को लोकप्रिय बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगी और हिंदी-माध्यम के छात्रों को खेल के कौशल को सीखने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पति विवेक कुमार सिंह (बिहार सरकार में राजस्व और भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव) से क्रॉसवर्ड पर हिंदी में एक किताब लिखने की प्रेरणा मिली ।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सिंह 2013 से स्कूल स्तर, अंतर-स्कूल प्रतियोगिता, इंडियन क्रॉसवर्ड लीग में प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देकर भारत में क्रॉसवर्ड का प्रचार कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)