देश की खबरें | बिहार विधानसभा चुनाव : राजग को 29 और महागठबंधन को 28 सीटों पर जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पिछले करीब 12 घंटे से चल वोटों की गिनती के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के हिस्से में अभी तक 29 सीटें आयी हैं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 28 सीटें मिली हैं। रुझान देखें तो राजग को सामान्य बहुमत प्राप्त होता दिख रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 10 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पिछले करीब 12 घंटे से चल वोटों की गिनती के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के हिस्से में अभी तक 29 सीटें आयी हैं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 28 सीटें मिली हैं। रुझान देखें तो राजग को सामान्य बहुमत प्राप्त होता दिख रहा है।

चुनाव आयोग से प्राप्त ताजा रुझान के अनुसार, राजग विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाये हुए है। राजग 95 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। वहीं पांच दलों का विपक्षी महागठबंधन 84 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

यह भी पढ़े | दिल्लीवासियों को CM केजरीवाल का तोहफा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अगस्त 2021 तक मिलेगा ई-हेल्थ कार्ड.

सुबह आठ बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती की रफ्तार कुछ धीमी है।

रुझान में राजग को 124 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल होता दिख रहा है जो 243 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत के आंकड़े से दो सीटें अधिक है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन 112 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल करता दिख रहा है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: बिहार में NDA- महागठबंधन में कांटे की टक्कर, जीत पर सस्पेंस बरकरार, देर रात आ सकते है पूरे परिणाम.

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, राजग के घटक दलों में भाजपा को 16 सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि जदयू को 10 सीटों, वीआईपी पार्टी को दो सीटों और जीतन राम मांझी की हम को एक पर जीत हासिल हुई है।

रुझान के अनुसार, भाजपा 58 सीटों पर बढ़त बनाये हुए जबकि जदयू 33 सीटों, हम दो सीटों और वीआईपी पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है।

विपक्षी महागठबंधन में राजद के खाते में अब तक 18 सीटें गई हैं और वह 57 पर बढ़त बनाये हुए हैं। कांग्रेस ने चार सीटें जीती है और 16 सीट पर बढ़त बनाये हुए है। माकपा को एक सीट मिली है और एक सीट पर वह आगे है। भाकपा ने एक सीट जीती है और दो सीटों पर बढ़त बनाये हुए। भाकपा माले ने चार सीटें जीती हैं और आठ सीटों पर आगे चल रही है।

असदुद्दीन ओवैसी की एमआईएमआईएम एक सीट जीत चुकी है और चार सीटों पर आगे चल रही है जबकि बसपा एक सीट पर बढ़त बनाये हुए है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है।

हम प्रमुख जीतन राम मांझी 16,034 वोटों के अंतर से इमामगंज सीट से जीते। वहीं राजद नेता तेजप्रताप यादव 21,139 वोटों के अंतर से हसनपुर सीट से चुनाव जीते।

बहरहाल, बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के विश्वासपात्र भोला यादव क्रमश: दरभंगा जिले के केवटी और हायाघाट सीटों पर अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वियों से हार गए हैं।

सिद्दीकी केवटी सीट से भाजपा के मुरारी मोहन झा से 5,267 वोटों के अंतर से हारे। वहीं भोला यादव को हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के राम चंद्र प्रसाद ने 10,252 वोटों के अंतर से हराया।

दरभंगा विधानसभा सीट से भाजपा के निवर्तमान विधायक संजय सरावगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के अमरनाथ गामी को करीब 10,639 मतों से पराजित किया। दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से राजद के ललित कुमार यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के फ़राज़ फातमी को 2,141 मतों से पराजित किया।

जिले के बहादुरपुर सीट से नीतीश कुमार के कैबिनेट में मंत्री और जदयू उम्मीदवार मदन सहनी ने अपने निकटतम राजद प्रतिद्वंद्वी आर के चौधरी को हराया। जिले के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से जदयू के शशिभूषण हजारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक कुमार 7,222 मतों से पराजित किया।

दरभंगा के गौराबौडाम विधानसभा क्षेत्र से विकासशील इन्सान पार्टी की स्वीटी सिंह ने राजद के अफजल अली खान को 7,280 मतों के अंतर से पराजित किया। इस जिले के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से विकासशील इंसान पार्टी के मिश्री लाल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के बिनोद मिश्रा को 3,101 मतों के अंतर से पराजित किया। दरभंगा के जाले निर्वाचन क्षेत्र पर भाजपा के मौजूदा विधायक जिबेश कुमार ने कांग्रेस के मशकूर अहमद उस्मानी को 21,796 मतों के अंतर से पराजित किया।

विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार चौधरी ने सरायरंजन से अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी को 4000 मतों के अंतर से पराजित किया। वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में मतगणना के रूझान में जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के प्रवेश कुमार मिश्रा से 22 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट