देश की खबरें | बिहार विधानसभा चुनाव : मतगणना के रुझानों में राजग 122 सीट, महागठबंधन 102 सीटों पर आगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चल रही मतगणना के अब तक प्राप्त रुझानों के अनुसार 243 सीटों में से राजग 122 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि विपक्षी महागठबंधन 102 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मतगणना के रुझानों में भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सहयोगी जदयू 46 सीट और वीआईपी पार्टी 7 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।
पटना, 10 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चल रही मतगणना के अब तक प्राप्त रुझानों के अनुसार 243 सीटों में से राजग 122 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि विपक्षी महागठबंधन 102 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मतगणना के रुझानों में भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सहयोगी जदयू 46 सीट और वीआईपी पार्टी 7 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।
महागठबंधन से राजद 62 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर, भाकपा-माले 13 सीट, भाकपा 3 और माकपा 2 सीटों पर आगे चल रही है।
चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है।
आयोग के अनुसार बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है, वहीं असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम तीन सीट पर आगे चल रही है। निर्दलीय 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
यह भी पढ़े | Karnataka By-Election 2020: कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी आगे.
राजद नेता तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी जदयू के राजकुमार राय से 3,183 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव राघोपुर से अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी से 2,333 मतों से आगे बने हुए हैं।
भाजपा की श्रेयसी सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी से 2,333 मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा के नीतीश मिश्रा 6,200 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि परसा सीट से जदयू के चंद्रिका राय 1,144 मतों से पीछे चल रहे हैं।
बांकीपुर से भाजपा के नितिन नवीन कांग्रेस के लव सिन्हा से 3,126 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि दरभंगा से भाजपा के संजय सरावगी 8,301 मतों से आगे चल रहे हैं। धमदाहा से जदयू की लेसी सिंह 1,916 मतों से आगे चल रही हैं। मोकामा से अनंत सिंह 6,365 मतों से आगे चल रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)