देश की खबरें | बिहार: अमित शाह ने पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की बैठक की अध्यक्षता की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यहां पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की 26 वीं बैठक यहां चल रही है।

पटना, 10 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यहां पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की 26 वीं बैठक यहां चल रही है।

बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य सदस्य राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

शाम पांच बजे तक चलने वाली इस बैठक में कई छोटे-मोटे अनाजों के लिए न्यूनतम मूल्य, बुनियादी ढांचे का निर्माण, जल बंटवारा आदि जैसे कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड शामिल हैं।

बिहार में मुख्यमंत्री की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा अगस्त 2022 में भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन की सरकार बना लिए जाने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि नीतीश और शाह ने एक साथ मंच साझा किया है ।

बैठक शुरू होते ही नीतीश कुमार ने शाह को गुलदस्ता, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

गृह मंत्री दोपहर करीब पौने दो बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से वह सीधे बैठक स्थल (मुख्यमंत्री सचिवालय) गये।

ईसीजेड बैठक के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे दिल्ली लौटने से पहले शाह प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। शाह के दौरे को लेकर पटना में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\