देश की खबरें | बिहार: पटना में 70-वर्षीय महिला घर में मृत पाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पटना के आदर्श नगर इलाके में शनिवार को 70-वर्षीय महिला अपने घर में मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पटना, 19 जुलाई पटना के आदर्श नगर इलाके में शनिवार को 70-वर्षीय महिला अपने घर में मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

महिला की पहचान शांति के रूप में हुई है।

पटना सिटी पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया, “पुलिस ने महिला के घर के एक कमरे से उसका शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया, यह हत्या का मामला लग रहा है। घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।”

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्यारे महिला को जानते थे। विस्तृत जांच के बाद ही ज्यादा विवरण पता चलेगा।

एक अन्य घटना में, शुक्रवार रात शहर के बहादुरपुर इलाके में दो समूहों के बीच गोलीबारी में एक महिला गोली लगने से घायल हो गई।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “महिला को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गयी है। वह वहीं नजदीक में बैठी थी, जहां गोलीबारी हुई थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बंदूकधारी भाग चुके थे। जांच जारी है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now