खेल की खबरें | मुंबई और महाराष्ट्र की बड़ी जीत, बंगाल ने सेना को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई और महाराष्ट्र ने सोमवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के ग्रुप ई में क्रमश: पुडुचेरी और मिजोरम के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की जबकि बंगाल ने सेना को 47 रन से हराया।

रांची, 21 नवंबर मुंबई और महाराष्ट्र ने सोमवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के ग्रुप ई में क्रमश: पुडुचेरी और मिजोरम के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की जबकि बंगाल ने सेना को 47 रन से हराया।

मुंबई ने पुडुचेरी को 38 ओवर में 139 रन पर समेटने के बाद यशस्वी जायसवाल की नाबाद 73 रन की पारी से 24.2 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

महाराष्ट्र ने राहुल त्रिपाठी (107 रन, 99 गेंद, आठ चौके, तीन छक्के), कप्तान अंकित बावने (95 रन, 105 गेंद, 11 चौके) और आजिम काजी (67) की पारियों से 50 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाए।

मिजोरम की टीम इसके जवाब में कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी और निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 158 रन ही बना सकी।

बंगाल ने बड़े स्कोर वाले मैच में सेना को 47 रन से हराया।

सेना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसे बंगाल के सलामी बल्लेबाजों सुदीप कुमार घरामी (162 रन, 129 गेंद, 15 चौके, सात छक्के) और अभिमन्यु ईश्वरन (122 रन, 133 गेंद, नौ चौके, एक छक्का) ने पहले विकेट के लिए 298 रन जोड़कर गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

शाहबाज अहमद ने भी 28 गेंद में पांच छक्कों और चार चौकों से 59 रन की पारी खेली जिससे बंगाल ने चार विकेट पर 426 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

सेना ने अर्जुन शर्मा (75), कप्तान रजत पालीवाल (65), देवेंद्र लोचब (58), शुभम रोहिल्ला (57) और अंशुल गुप्ता (51) के अर्धशतक से कड़ी चुनौती पेश की लेकिन अंतत: टीम नौ विकेट पर 379 रन ही बना सकी।

शाहबाज ने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 58 रन देकर चार विकेट चटकाए। प्रदीप्त प्रमाणिक ने 83 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\