2 जुलाई की बड़ी खबरें और अपडेट्स

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं. इस लाइव ब्लॉग को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा खबरें आप तक पहुंचा सकें.वॉट्सऐप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर भारत सरकार ने मांगा जवाब

उत्तरी जर्मनी के अस्पताल में लगी भीषण आग, दो मरीजों की मौत

भारत दौरे पर जापानी पीएम सनाए ताकाइची, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत

यूक्रेन पर रूस का हमला, कम से कम 13 लोगों की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रात भर हुए रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है और 80 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, रूसी सेना ने राजधानी के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों सहित सैकड़ों ड्रोन दागे, जिससे कई आवासीय इमारतें पूरी तरह तबाह हो गईं.

यह भी पढ़ें: बारूद से छलनी जमीन में जान फूंकने वाली घास

कीव के मेयर ने टेलीग्राम पर इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मिसाइल हमले में 13 लोगों की जान चली गई है और 86 अन्य लोग घायल हुए हैं. घायलों की गंभीरता को देखते हुए उनमें से 70 लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. मेयर ने बताया कि जिलों में कई बहुमंजिला आवासीय इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं, जहां लोगों के दबे होने की आशंका है और राहत व बचाव कार्य जारी है.

यह भी पढ़ें: भविष्य की सैन्य ताकत के लिए भारत का स्वदेशी ड्रोन पर जोर

यूक्रेनी वायु सेना के अनुसार, रूस ने इस हमले के दौरान बड़े पैमाने पर मिसाइलें और लंबी दूरी के लड़ाकू ड्रोन दागे, जिनका असर कीव के सभी दस जिलों में देखने को मिला. हमलों की शुरुआती चेतावनी मिलते ही हजारों नागरिकों ने सबवे स्टेशनों में शरण लेकर अपनी जान बचाई.

गूगल पर यूरोपीय संघ का 4.1 अरब यूरो का रिकॉर्ड जुर्माना बरकरार

यूरोपीय संघ की सर्वोच्च अदालत ने गुरुवार को गूगल की अंतिम अपील खारिज करते हुए उस पर लगा 4.125 अरब यूरो (4.7 अरब डॉलर) का रिकॉर्ड जुर्माना बरकरार रखा है. इस फैसले के साथ ही साल 2018 से टेक दिग्गज और यूरोपीय नियामकों के बीच चली आ रही लंबी कानूनी जंग का अंत हो गया है. अदालत ने साफ किया कि गूगल के पास अब इस अविश्वास कार्रवाई के खिलाफ अपील का कोई और रास्ता नहीं बचा है.

यह भी पढ़ें: ब्रेक्जिट के 10 साल: ब्रिटेन को भारी पड़ा अलग होने का फैसला

यह पूरा विवाद साल 2018 का है, जब यूरोपीय संघ के प्रतिस्पर्धा नियामक (यूरोपीय आयोग) ने गूगल पर 4.34 अरब यूरो का मूल जुर्माना लगाया था. आयोग ने आरोप लगाया था कि गूगल ने स्मार्टफोन निर्माताओं पर गूगल सर्च और क्रोम ब्राउजर को पहले से इंस्टॉल करने का दबाव बनाकर अपने एंड्रॉइड सिस्टम के बाजार प्रभुत्व का दुरुपयोग किया है.

यूरोपीय आयोग के अनुसार, गूगल की इन शर्तों ने बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को पूरी तरह बाधित कर दिया और दूसरे सर्च इंजनों के रास्ते बंद कर दिए. इसके बाद, साल 2022 में यूरोपीय संघ की निचली अदालत ने आयोग के फैसलों को सही ठहराया था.

भारत दौरे पर जापानी पीएम सनाए ताकाइची, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का गुरुवार, 2 जुलाई को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया. इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके साथ मौजूद रहे. उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्रियों और अन्य हस्तियों से जापानी प्रधानमंत्री का परिचय करवाया.

सनाए ताकाइची बुधवार, 1 जुलाई की शाम को नई दिल्ली पहुंची. वे तीन दिनों की आधिकारिक यात्रा पर भारत आयी हैं. उनकी यात्रा के दौरान व्यापार, तकनीक और सुरक्षा संबंधों का मुद्दा एजेंडे में रहेगा. गुरुवार, 2 जुलाई को उन्होंने नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की.

जापान और भारत एशिया की दूसरी और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं. भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में दोनों देशों के बीच 27 अरब डॉलर से अधिक का व्यापार हुआ. दोनों देश अब अपने व्यापारिक रिश्तों को और गहरा करना चाहते हैं. भारत यात्रा के दौरान सनाए ताकाइची जापान-इंडिया इकोनॉमिक फोरम में भी हिस्सा लेंगी.

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और क्लीन एनर्जी से जुड़ी कई पहलों की घोषणा कर सकते हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के मुताबिक, जापानी प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों की “विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी” को आगे ले जाने की दिशा में एक अहम कदम है.

दोहा में अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत पर कतर ने कहा- 'सकारात्मक प्रगति' हुई

अमेरिका और ईरान के वार्ताकारों के बीच कतर की राजधानी दोहा में हुई अप्रत्यक्ष बातचीत में सकारात्मक प्रगति दर्ज की गई है. कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल अंसारी ने एक्स पर जानकारी दी कि मध्यस्थ देश कतर और पाकिस्तान ने दोहा में अमेरिकी और ईरानी वार्ताकारों के साथ अलग अलग बैठकें पूरी कर ली हैं. इस बातचीत का अगला दौर ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता के अंतिम संस्कार के बाद आयोजित किया जाएगा.

यह बातचीत स्विट्जरलैंड में हुए शिखर सम्मेलन के परिणामों को आगे बढ़ाते हुए 'इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन' से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित थी. दोनों पक्षों ने आने वाले समय में चर्चा को जारी रखने पर सहमति जताई है. इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में तनाव कम करना और पूर्व में हुए अंतरिम समझौते के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार करना है.

बैठक के समापन के बाद ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने बताया कि दोनों पक्ष समझौते के उल्लंघन की निगरानी के लिए एक संचार चैनल स्थापित करने पर सहमत हुए हैं. इसके साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भी वॉशिंगटन में संवाददाताओं से बात करते हुए इस बातचीत की सराहना की और संकेत दिया कि कूटनीतिक मोर्चे पर दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है.

उत्तरी जर्मनी के अस्पताल में लगी आग, दो मरीजों की मौत

उत्तरी जर्मनी के लुडविग्स्लस्ट शहर में गुरुवार तड़के एक अस्पताल की छत में लगी भीषण आग के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. स्थानीय पुलिस और जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्ति अस्पताल में भर्ती मरीज थे.

जर्मन अधिकारियों के मुताबिक, अस्पताल की छत में आग किस वजह से लगी, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है. आग लगने के बाद अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में मरीजों और स्टाफ कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला. अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस स्वास्थ्य केंद्र में कुल 160 बेड की क्षमता है और यह इस पूरे कस्बे का एकमात्र अस्पताल है.

पुलिस ने शुरुआती तौर पर घायलों की स्थिति या उन्हें आई चोटों की गंभीरता के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है और प्रभावित मरीजों को नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में शिफ्ट किया जा रहा है.

वॉट्सऐप के ‘यूजरनेम’ फीचर को लेकर भारत सरकार ने क्या निर्देश दिया

भारत की केंद्र सरकार ने बुधवार, 1 जुलाई को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप से कहा कि वह अपने ‘यूजरनेम’ फीचर को देश में तब तक लॉन्च न करे, जब तक इसके बारे में सरकारी स्तर पर हो रही बातचीत पूरी नहीं हो जाती. सरकार ने वॉट्सऐप से यह भी कहा है कि वह तीन दिनों में यह स्पष्ट करे कि इस फीचर के चलते उसके खिलाफ नियामक कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए.

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अपने पत्र में लिखा कि उसने वॉट्सऐप की उस घोषणा का संज्ञान लिया है, जिसमें उसने बताया है कि वह यूजरनेम्स फीचर पेश करेगा, जिसके जरिए यूजर्स अपना फोन नंबर जाहिर किए बगैर ही बातचीत कर सकेंगे. मंत्रालय का कहना है कि यह फीचर ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट और पहचान चुराने जैसे अपराधों को बढ़ावा दे सकता है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इससे पहले भारत सरकार ने टेलीग्राम के उस फीचर की भी जांच की थी, जिसके तहत यूजर्स अपना फोन नंबर जाहिर किए बगैर दूसरे लोगों से बात कर सकते हैं. रॉयटर्स द्वारा देखी गई गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ऐसे फीचर पहचान करना मुश्किल बनाते हैं और प्लेटफॉर्म को साइबर फ्रॉड और अवैध कंटेंट शेयर करने के लिए मुफीद बना देते हैं.

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट बनाम वॉट्सऐप: प्राइवेसी पॉलिसी पर छिड़ा विवाद

Share Now

संबंधित खबरें

England Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Score Update: लंदन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Gujarat: सोशल मीडिया पर महिला बनकर की शादी, सच सामने आने पर पति ने की 'पत्नी' की हत्या, राजकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी