विदेश की खबरें | बाइडन की वियतनाम यात्रा शुरू, कहा-दोनों देश एक-दूसरे के अहम साझेदार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अपने 24 घंटे की वियतनाम यात्रा के दौरान बाइडन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जलवायु, अर्थव्यवस्था और अन्य मुद्दों पर कुछ प्रगति होगी।
अपने 24 घंटे की वियतनाम यात्रा के दौरान बाइडन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जलवायु, अर्थव्यवस्था और अन्य मुद्दों पर कुछ प्रगति होगी।
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम के मुख्यालय में मीडिया कवरेज के लिए उपलब्ध बैठक के संक्षिप्त हिस्से में उन्होंने पार्टी महासचिव गुयेन फु ट्रोंग से कहा, ‘‘वियतनाम और अमेरिका महत्वपूर्ण भागीदार हैं, मैं कहूंगा कि यह बहुत महत्वपूर्ण समय है।’’
ट्रोंग इससे सहमत हुए कि उनकी बैठक ने द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार का ‘उत्कृष्ट अवसर’ पेश किया। उन्होंने जल्द ही वाशिंगटन आने का न्योता देने पर बाइडन को धन्यवाद दिया।
वियतनाम अमेरिका के साथ अपने रिश्ते को एक व्यापक रणनीतिक साझेदार के दर्जे तक बढ़ा रहा है। बाइडन के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों में से एक का कहना है कि यह किसी देश के साथ वियतनाम की अंतरराष्ट्रीय साझेदारी का उच्चतम स्तर है।
रविवार दोपहर में हनोई पहुंचे बाइडन ने पिछले महीने साल्ट लेक सिटी में एक ‘फंड रेजर’ काय्रक्रम में कहा था कि वियतनाम अमेरिका के साथ रक्षा साझेदारी नहीं चाहता है, “लेकिन वह संबंध चाहता है क्योंकि वह चीन को बताना चाहता है कि वह अकेला नहीं है और अपना साझेदार स्वयं चुन सकता है।’’
भारत में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन का रविवार को समापन होने के बाद राष्ट्रपति बाइडन ने वियतनाम यात्रा का निर्णय लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)