अमेरिका: जो बाइडन के सलाहकार सेड्रिक रिचमंड कोरोना वायरस से संक्रमित

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की टीम की प्रवक्ता केट बेडिंगफिल्ड ने एक वक्तव्य में बताया कि लुईसियाना से प्रतिनिधि सेड्रिक रिचमंड अभियान रैली में शामिल होने के लिए अटलांटा गए थे जहां से आने के दो दिन बाद, बृहस्पतिवार को उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई.

जो बाइडन (Photo Credits: Getty Images)

वाशिंगटन, 18 दिसंबर: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) की टीम की प्रवक्ता केट बेडिंगफिल्ड (Kate Bedingfield) ने एक वक्तव्य में बताया कि लुईसियाना से प्रतिनिधि सेड्रिक रिचमंड (Cedric Richmond) अभियान रैली में शामिल होने के लिए अटलांटा गए थे जहां से आने के दो दिन बाद, बृहस्पतिवार को उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई. बाइडन प्रशासन से बतौर वरिष्ठ सलाहकार जुड़ने के लिए रिचमंड कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले हैं.

बेडिंगफिल्ड ने कहा कि रिचमंड, बाइडन के करीबी संपर्क में नहीं आए थे तथा बाइडन की भी बृहस्पतिवार को ही कोविड-19 (COVID19) संबंधी जांच करवा ली गई जिसमें पता चला कि उनमें संक्रमण नहीं है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Update: कनाडा में लगातार दर्ज हो रहे COVID19 के रिकॉर्ड मामले, एक दिन में 2432 नए केस आए सामनें

पिछले महीने के चुनाव के बाद से बाइडन आमतौर पर अपने गृह राज्य के आसपास ही रहते हैं और चुनाव वाले दिन के बाद से यह दूसरी ही बार है जब वह डेलावेयर से बाहर निकले. बाइडन की टीम ने बताया कि 47 वर्षीय रिचमंड में संक्रमण के लक्षण बुधवार से नजर आने लगे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट