विदेश की खबरें | बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने को सात सितंबर को भारत जाएंगे, मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आगामी बृहस्तपतिवार (सात सितंबर) को भारत की यात्रा करेंगे। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, दो सितंबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आगामी बृहस्तपतिवार (सात सितंबर) को भारत की यात्रा करेंगे। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

व्हाइट हाउस के मुताबिक, बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

जी20 समूह का मौजूदा अध्यक्ष भारत नयी दिल्ली में नौ और दस सिंतबर को होने वाले इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं की मेजबानी करेगा।

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार रात जारी एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति बाइडन भारत में जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आगामी बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली की यात्रा करेंगे।

बयान के अनुसार, बाइडन आगामी शुक्रवार को मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसमें बताया गया कि नौ और दस सिंतबर को राष्ट्रपति जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसमें सदस्य देशों के नेता स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और जलवायु परिवर्तन से निपटने सहित अन्य अहम वैश्विक मुद्दों को संबोधित करने के लिए उठाए जा रहे संयुक्त कदमों पर चर्चा करेंगे।

बयान के मुताबिक, जी20 देशों के नेता यूक्रेन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आक्रमण के आर्थिक एवं सामाजिक प्रभावों का भी आकलन करेंगे।

इसमें कहा गया है कि जी20 नेता वैश्विक चुनौतियों से निपटने और गरीबी से बेहतर ढंग से लड़ने के लिए विश्व बैंक सहित अन्य बहुपक्षीय विकास बैंकों की क्षमता बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा करेंगे।

बयान के अनुसार, नयी दिल्ली की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडन प्रधानमंत्री मोदी के जी20 समूह के नेतृत्व की भी सराहना करेंगे। वह आर्थिक सहयोग के प्रमुख मंच के रूप में जी20 के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे, जिसमें 2026 में समूह की मेजबानी भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड